Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
16-Feb-2022 03:14 PM
DESK: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी का नाम जेडीयू यानी जनता दल यूनाइटेड है। हमारी पार्टी में सब यूनाइटेड हैं। हमारे पार्टी के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं बाकि लोग कोई मंत्री हैं तो कोई सांसद और कोई अध्यक्ष हैं।
आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसे लोगों बताने का काम कार्यकर्ताओं का है। हरेक कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि वो अपनी पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाए और इसका विस्तार करें।
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि पिछली बार जेडीयू ने सदस्यता अभियान चलाया था जिसमें हमारे 50 लाख कार्यकर्ता बने थे और दो लाख हमारे सक्रिय सदस्य बने थे। इस बार हमलोगों का लक्ष्य है कि जब भी पार्टी की सदस्यता अभियान शुरू हो तब चार लाख सक्रिय सदस्य बनाए जाएं और एक करोड़ लोग पार्टी से जुड़े। पार्टी से जुड़कर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों का प्रचार प्रसार करेंगे।
आरसीपी सिंह ने बताया कि पार्टी की नेत्री बुलबुल सिंह की माता जी का देहांत हो गया था। कोरोना काल चल रहा था इसलिए वे उनसे मिलने नहीं जा पाए थे। हालांकि हमने कहा कि जब भी दिल्ली से बिहार आएंगे तो निश्चित रुप से मिलने आएंगे। आरसीपी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सुख दुख में शामिल होना पड़ता है। इसलिए आज हम बुलबुल सिंह के घर परिवारजनों से मिलने जा रहे हैं।