Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
02-Mar-2023 04:59 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में ग्राहक बनकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसे बदमाशों ने करीब 15 लाख के गहने चुराकर फरार हो गए। दो बदमाश स्कूटी पर सवार होकर दुकान में पहुंचे थे और दुकानदार को चकमा देकर गहने चुरा लिये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर की है।
बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह गुरुवार को भी शुभ लक्ष्मी ज्वेलर्स एंड ब्रदर्स दुकान में सभी लोग अपने काम में लगे हुए थे। इसी बीच दो बदमाश स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे और ग्राहक बनकर दुकान में घुस गए। दोनों ने चांदी का एक 10 ग्राम का सिक्का खरीदा और इसके बाद दुकानदार से सोने के गहने दिखाने का कहने लगे। इसी बीच बदमाशों ने गहनों से भरा एक डब्बा चुरा लिया और मौके से फरार हो गए।
दुकानदार ने बताया कि चोरी गए डिब्बे में सोने की चेन, सोने की अंगूठी, और कान के टॉप्स थे, जिसका वजन करीब 40 ग्राम के आसपास था। पीड़ित दुकानदार शिशिर कुमार द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।