ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लखनऊ एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, पायलट ने बचाई 180 यात्रियों की जान

लखनऊ एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, पायलट ने बचाई 180 यात्रियों की जान

29-Jan-2023 02:06 PM

By First Bihar

DESK: लखनऊ एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब रनवे पर एयर एशिया विमान के इंजन से एक पक्षी टकरा गया। इस दौरान पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर किसी तरह विमान को रोका। जिससे बड़ा हादसा टल गया। पायलट ने सूझ-बूझ से काम लिया और 180 यात्रियों की जान बचाई।


बताया जाता है कि एयर एशिया का यह विमान उस वक्त कोलकाता के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था। फिलहाल सभी प्लेन में सवार यात्रियों को वापस एयरपोर्ट भेज दिया गया। जहां दूसरी फ्लाइट से सभी यात्रियों को कोलकाता भेजने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एयर एशिया की फ्लाइट संख्या आई5-319 लखनऊ से कोलकाता जाने के लिए रनवे पर थी। 


टेक ऑफ से कुछ सेकंड पूर्व ही एक पक्षी विमान से टकरा गया। जिसके बाद पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया जिसके बाद किसी तरह विमान दूसरे छोड़ पर जाकर रूक गया। इसकी सूचना ट्रैफिक कंट्रोल रुम को दी गयी। जिसके बाद बस भेजकर विमान में सवार यात्रियों को वापस एयरपोर्ट पर लाया गया। इन यात्रियों को दूसरे विमान से कोलकाता भेजने की तैयारी की जा रही है।