मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
14-May-2024 10:48 PM
By First Bihar
LAKHISARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि वो एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों का मन कितना बढ़ा हुआ है यह इस लखीसराय की घटना से बता चलता है। जहां अज्ञात अपराधियों ने तीन माह की मासूम बच्ची को गोली मार दी। बच्ची जब मां के गोद में थी तभी गोली मारी गयी है।
गोली लगने से बच्ची बुरी तरह घायल हो गयी है। आनन फानन में उसे लखीसराय सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना लखीसराय के टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार धर्मरायचक के वार्ड संख्या 6 की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जाता है कि बच्ची की मां 25 वर्षीया निभा देवी भी घायल हो गयी है। वो धर्मरायचक के रहने वाले अवध कुमार की पत्नी है। निभा देवी अपनी नवजात बच्ची को गोद में लेकर बैठी हुई थी। तभी अपराधी आए और निभा देवी को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली उनकी बांह को छूते हुए बच्ची के सिर में जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।