Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
19-Dec-2023 02:54 PM
By First Bihar
LAKHISARAI: लखीसराय में पिछले दिनों एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया था। हत्याकांड का मुख्य आरोपी आशीष चौधरी पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था लेकिन आखिरकार पुलिस की दबिश से घबराकर उसने एसपी के सामने सरेंडर कर दिया।
दरअसल, बीते 20 नवंबर को छठ महापर्व के समापन के मौके पर लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की गिरफ्तारी लखीसराय पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। जिसके बाद पुलिस ने हत्याकांड़ के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। बावजूद इसके आशीष पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था।
कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ला में तीन लोगों की हत्या के मामले में मृतक के भाई कुंदन कुमार के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। कुंदन झा ने दुर्गा चौधरी के बेटे आशीष कुमार पर जमीन हड़पने की नीयत से पूरे परिवार हत्या करने के लिए गोलीबारी करने का आरोप लगाया था। कुंदन ने घर के पास सड़क पर स्थित सवा कट्ठा जमीन को हड़पने की नियत से घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही थी।
आशीष चौधरी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। पुलिस आशीष की गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश कर रही थी लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही थी। वारदात के एक महीना बीतने के बावजूद ट्रिपल मर्डर के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे लेकिन इसी बीच पुलिस दबिस से घबराकर मंगलवार को आशीष चौधरी ने लखीसराय एसपी पंकज कुमार के समक्ष सरेंडर कर दिया।