बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
13-Oct-2021 12:42 PM
DELHI : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में आज एक प्रतिनिधि मंडल लखीमपुर हिंसा मामले को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की. लखीमपुर खीरी कांड पर राष्ट्रपति से बात करने के बाद उन लोगों ने राष्ट्रपति को हिंसा से जुड़े तथ्य और एक ज्ञापन भी सौंपा. इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को उनके पद से हटाने की मांग उठाई है.
राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात के समय राहुल गांधी के अलावा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद थे.
मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों से कहा कि जिसने भी उनके बेटे की हत्या की है उसे सजा मिले. उन्होंने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति ने हत्या की उसके पिता देश के गृह राज्य मंत्री हैं. जब तक वह अपने पद पर हैं तब तक न्याय नहीं मिलेगा. ये बात हमने राष्ट्रपति को बताई है. प्रियंका ने भी राहुल गांधी की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, गृह राज्य मंत्री अपराधी के पिता हैं. जब तक उनकी बर्खास्तगी नहीं होती न्याय नहीं हो सकता. शहीद पत्रकार और किसानों के परिजनों की ये मांग है.
प्रियंका गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने हमको आश्वासन दिया है कि वह आज इस मामले पर सरकार के साथ चर्चा करेंगें. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बर्खास्तगी की मांग कांग्रेस की मांग नहीं है, हमारे साथियों की मांग नहीं है, यह जनता की मांग है और पीड़ित किसान परिवारों की मांग है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...