दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Oct-2021 11:03 AM
DESK : लखीमपुर हिंसा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मामले में मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का बेटा आशीष ने चुपके से पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है और आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ. बताया जा रहा है कि वह तय समय 11 बजे से करीब 20 मिनट पहले पहुंचा. उसे क्राइम ब्रांच के पीछे के दरवाजे से भीतर ले जाया गया. तय रास्ते से न लाते हुए पुलिस वाले उसे मीडिया से बचाते हुए ऑफिस में ले गए. अब उससे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
आशीष की जांच दल के सामने पेशी को लेकर पुलिस लाइन में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने आशीष मिश्रा की पेशी को देखते हुए पुलिस लाइन को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. सुरक्षा के बहुत कड़े इंतजाम किये गए हैं.
आपको बता दें कि कल आशीष मिश्रा को पुलिस ने समन किया था इसके बावजूद वे जांच टीम के सामने पेश नहीं हुआ. आशीष के नेपाल भागने की चर्चा के बीच अजय मिश्रा ने एक दिन पहले साफ किया था कि आशीष कहीं गया नहीं है. बाद में आशीष ने एक चिट्ठी लिखकर बताया कि वह बीमार है इसलिए 9 अक्टूबर को पुलिस के सामने पेश होगा.