Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
19-Apr-2022 03:39 PM
PATNA: अब बात एक ऐसी महिला की जो पटना में झोपड़ीनुमा मकान में रहती है और अपने गैंग में लड़कों को शामिल कर स्कूल और कॉलेजों के बाहर गलत काम करती है। इससे वह महीने में पांच लाख रुपये से अधिक आसानी से कमा लेती है। इस महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई लेकिन अब तक वो हाथ नहीं लग पाई है। हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक महिला लूट का सोना खरीदती है और स्मैक की तस्करी करवाती है। महिला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के लालू नगर स्थित झोपड़ीनुमा मकान में रहती हैं लेकिन उसकी आमदनी सुनेंगे को हैरान रह जाएंगे। एक महीने में वह पांच लाख से अधिक कमाई कर लेती है और इन पैसों से ऐशो आराम की जिन्दगी गुजारती है।
बताया जाता है कि बीते दिनों रूपसपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला से सोने की चेन लूटी थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बबलू विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अपराधी से जब पूछताछ की गयी तब पता चला कि लूटी गयी चेन को उसने पाटलिपुत्र की एक महिला को 8 हजार रुपये में बेचा था।
वही महिला पटना के कई इलाकों में अपने गैंग के लड़कों से स्मैक बेचवाती है। इस महिला के संपर्क में कई अपराधी है जो किसी ना किसी रूप से इस महिला से जुड़े हुए हैं। अब तक महिला की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई है। हालांकि हवाई अड्डा थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की पहचान जल्द ही किया जाएगा और जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगी।