Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
11-Oct-2023 02:26 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बीते कई दिनों से गोपालगंज में स्कूल जाने वाली छात्राएं मनचलों से परेशान थी। मवाली किस्म के युवकों द्वारा आए दिन लड़कियों पर कमेंट किये जा रहे थे और फब्तिया कसी जा रही थी। यही नहीं गंदा ईशारा भी किया जाता था। रोज-रोज के कमेंट्स के परेशान एक छात्रा ने हिम्मत दिखाकर इस बात की जानकारी अपनी मां को दी।
फिर क्या था उसकी बात सुनते ही मां ने साथ चलने की बात कही। फिर स्कूल जाने के दौरान बेटी के पीछे-पीछे वो चलने लगी। इसी दौरान छात्रा को देखकर युवक कमेंट्स करने लगा तो बेटी के पीछे चल रही मां ने मनचले को धड़ दबोचा और उसकी बीच सड़क पर धुनाई कर दी और आशिकी का भूत उतार दिया। लड़की की मां ने बीच सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। युवक की पिटाई होता देख लोगों की भीड़ लग गयी। लोग यह जानना चाह रहे थे कि आखिर युवक ने किया क्या है? छात्रा की मां ने इस दौरान युवक की करतूत लोगों को भी बतायी।
जिसके बाद छात्रा की मां ने एक हाथ से युवक का पैंट पकड़ा और दूसरे हाथ से टी शर्ट फिर उसे लेकर थाने पहुंची और युवक को पुलिस को हवाले किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। महिला ने पुलिस को बताया कि जब बच्चियां स्कूल या कोचिंग जाती है तब कुछ युवक गंदा-गंदा ईशारा करता है और कमेंट्स करता है। यह बात खुद उनकी बेटी ने उन्हें बताया था जिसके बाद वो बेटी के पीछे-पीछे गई तब देखा की जो कुछ बेटी ने बतायी थी वो सही पाया। एक युवक उनकी बेटी पर कमेंट्स कर रहा था तभी उसे पकड़ा गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के हजियारपुर रोड की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।