Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
11-Oct-2023 09:53 PM
By First Bihar
DESK: कैफे में लड़कियां अक्सर सिगरेट पीने आती थी। लड़कियों को सिगरेट पीना 70 साल के बुजुर्ग को नागवार गुजरता था। उन्हें यह अच्छा नहीं लगता था कि लड़किया सिगरेट पिये। लेकिन बुजुर्ग आए दिन कैफे में बैठी लड़कियों को सिगरेट पीते देखा करते थे। एक दिन वो इतने गुस्से में आ गये कि कैफे में ही आग लगा दी।
कैफे में लगी सीसीटीवी फुटेज की जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बुजुर्ग ने आग लगाई है। फिर पुलिस ने आग लगाने वाले बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उससे पूछा कि कैफे में आग क्यों लगाई? तो बुजुर्ग ने कहा कि वह इस कैफे में लड़कियों को सिगरेट पीते देखता था जो उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। लड़कियों के इस शौक से वह बेहद नाराज था। इसलिए उसने मन बनाया कि ना कैफे रहेगा ना ही ये सिगरेट पीने यहां आएगी।
और बीते मंगलवार को उसने कैफे में आग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन कैफे मालिक को अगलगी की इस घटना में भारी नुकसान हुआ। घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है जहां कैफे के बंद होने के बाद अगलगी की घटना हुई। आग लगाने वाले बुजुर्ग टेलीकॉम विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। बुजुर्ग का कहना था कि जिस कैफे में उसने आग लगाई है वहां लड़कियां सिगरेट पीने के लिए आया करती थी जो उसे पसंद नहीं था। गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया। इस घटना में कैफे मालिक को करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।