Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
05-Feb-2020 11:58 AM
SAGAR: बेटी का लव अफेयर एक पिता को इतना नागवार गुजरा कि उसने बेटी के प्रेमी का कत्ल कर दिया. क्राइम की ये सनसनीखेज वारदात मध्य प्रदेश के सागर की है. युवक का प्रेम प्रसंग उसके ही गांव की एक लड़की से चल रहा था. लड़की के पिता को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था. इसलिए उसने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी और उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया.

दानिश कुरैशी नाम के लड़के का मर्डर करने के बाद आरोपियों ने उसकी लाश को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया और हत्या को हादसे में बदलने के इरादे से उसकी बाइक भी वहीं फेंक दी. पुलिस को जरुआखेड़ा रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला.

पुलिस ने जब शव का पोस्टमॉर्टम कराया तब मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले. जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश की और पूरे मामले का खुलासा हो गया. मृतक दानिश सागर के खुरई ग्रामीण थाना क्षेत्र के बरोदिया का रहने वाला था. इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी अशरफ फरार है.