ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
23-Dec-2021 03:50 PM
MASAURHI : खबर मसौढ़ी से है. जहां मसौढ़ी डांस के दौरान 21 साल युवक ने खुद को गोली मार ली. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही है. इधर घटना से सनसनी फैल गई है. सुमित की मौत से परिवार में कोहराम मचा है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में गुरुवार की सुबह सुबह डांस के दौरान जब डांसर ने आइ लव यू नहीं बोला तो 21 साल युवक ने खुद को गोली मार ली. युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक सुमित कुमार थाना के लहसूना गांव के अनुज सिंह का पुत्र था.
ग्रामीणो से मिली जानकारी के अनुसार सुमित ने अपने कुछ दोस्तों के साथ अपने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सिकंदरपुर गांव निवासी कृष्णा सिंह के खाली मकान में बुधवार की रात डांस का आयोजन कराया था. जहां उनके साथ का ही एक युवक डांसर को लेकर आया. रात से सुबह तक सभी मस्ती करते रहे. बताया जाता है कि सुमित और उसके दोस्तों ने इस दौरान शराब पी रखी थी. जहां सुबह में में डांस खत्म होने पर डांसर अपने कमरे में चली गई.
जानकारी के अनुसार डांस समाप्त होने के बाद सुमित नर्तकी के पास पहुंच गया. उसने डांसर को आइ लव यू बोलने को कहा. जब डांसर ने नहीं कहा तो खुद को गोली मर ली. और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सुबह सुबह गोली की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़ें पहुंचे. जहां देखा कि सुमित की मौत हो चुकी है. पूरी घटना की जानकारी डांसर ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. सूत्रों के अनुसार जांच के लिए फोरेंसिक टीम पटना से आनेवाली है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.