ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लद्दाख के लेह में बड़ा हादसा: सैन्य वाहन के खाई में गिरने से...

लद्दाख के लेह में बड़ा हादसा: सैन्य वाहन के खाई में गिरने से 9 जवानों की मौत

19-Aug-2023 09:35 PM

By FIRST BIHAR

DESK: लद्दाख के लेह में शनिवार की देर शाम बड़ी घटना घटी। लेह में एक सैन्य वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें सवार 9 जवानों की मौत हो गयी है। मृतकों में सेना के 2 JCO और 7 जवान शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे के करीब यह घटना हुई है। लेह में नियोमा की ओर जाने वाली मोड़ पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई है जबकि एक जवान घायल हो गये हैं। इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। 



घटना की पुष्टि करते हुए रक्षा अधिकारी ने बताया है कि ‘क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई है। जब उनका वाहन खाई में गिर गया है। घटना में कई अन्य भी घायल हुए हैं।’ सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे तभी यह हादसा हुआ।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेना के ट्रक के साथ एंबुलेंस और यूएसवी कार भी जा रही थी। सभी वाहनों में कुल 34 जवान सवार थे। जो कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की तरफ जा रहे थे। क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ है। सेना का वाहन गहरे खाई में गिर गया। इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गयी है।