ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप

Home / news / लद्दाख में फिर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5

लद्दाख में फिर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5

02-Jul-2020 02:22 PM

DESK : देश में लगातार भूकंप के झटकों के आने का सिलसिला जारी है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. लद्दाख में फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. बीते दिन दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों की खबर आई थी और अब लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.


लद्दाख में लगातार भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, दोपहर 1 बजर 11 मिनट पर करगिल में भूकंप का झटका महसूस किया गया है. इसका केंद्र करगिल से 119 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में रहा. बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई है. 


इससे पहले भी पिछली बार भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी. भूकंप का केंद्र जमीन के 25 किलोमीटर नीचे था जिसकी वजह से जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं आई थी. आपको बता दें कि पिछली बार लद्दाख में भूकंप जिस जगह पर आया है उसमें वो स्थान भी शामिल है जहां भारत और चीन के बीच बीती 15 जून को हिंसक झड़प हुई थी. हालांकि इस भूकंप का केंद्र जमीन के बेहद नीचे होने के चलते किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है.