Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन
22-Mar-2023 08:09 AM
By First Bihar
MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो रूहं कपां दें। यहां सदर अस्पताल के मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखें शव को कुत्तों ने खा लिया। जिसके बाद मृतक के शव को लेने से उसके परिजन मना करने लगे और जमकर हंगामा भी मचाया। वहीं, अस्पताल प्रशासन इसको लेकर अभीभी अपनी गलती मानने से इंकार कर रही है। हालांकि, काफी दवाब ओए शोरगुल मचने के बाद इस मामले की जांच करने की बात उनके द्वारा कही गई है।
दरअसल, मुंगेर के सदर अस्पताल के अंदर कुछ लोगों ने तीन लोगों ने शव को इमरजेंसी वार्ड में फेंक दिया था। जिसके बाद वो लोग वहां से फरार हो गए थे। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस टीम को दी गई। उसके बाद पुलिस ने लाश की तस्वीरें लीं और शव की पहचान के लिए उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। लाश की शिनाख्त पूर्वी सराय पुलिस चौकी के मिन्नतनगर निवासी 42 वर्षीय मो. अनवर के तौर पर हुई। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्होने देखा कि एक आवारा कुत्ता शव को नोंच रहा था।
इस मामले पर मृतक के पिता का कहना कि, हमने कुत्ते को शव को कुतरते हुए देखा है। चेहरा इतना विकृत हो गया है कि उसे पहचाना नहीं जा सकता। हमें वैसा ही शव चाहिए जैसे पुलिस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की थी। वहीं, अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ रमन ने कहा कि शव को इमरजेंसी में फेंक कर कुछ लोग फरार हो गए। जिसकी जांच जरुरी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया।
इधर, इस घटना की खबर इलाके में तेजी से फैली ओए वो लोग आक्रोशित होकर शव के कटे हुए शरीर को स्वीकार करने से मना करने लगे। जिसके बाद लोगों को आक्रोश को देखते हुए, अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक जगुनाथरड्डी जलारड्डी ने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है ताकि उन लोगों की पहचान की जा सके। जिन्होंने कथित तौर पर अस्पताल में शव को फेंका था। वहीं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रमन ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि आखिर शव को कैसे विकृत किया गया और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।