बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
26-Jul-2024 11:26 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधान परिषद मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है ऐसे में सदन की कार्यवाही में भाग लेने नेता विपक्ष राबड़ी देवी सदन पहुंची। जहां उन्होंने केंद्र की सरकार और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। राबड़ी ने कहा कि केंद्र के बाद अब बिहार में भी इतिहास बदलने की कोशिश की जा रही है और हमलोग इसका विरोध कर रहे हैं।
राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में इतिहास बदल जा रहा है इसलिए काला रिबन लगाकर हम लोग आज सदन पहुंचे हैं। बिहार में नई परंपरा की शुरुआत हो रही है। भाजपा और जदयू के लोग नई परंपरा की शुरुआत कर रहे हैं। हमलोग सदन में नई परंपरा की शुरुआत होने नहीं देंगे। यह गलत बात है और हमलोग इसका विरोध कर रहे हैं।
राबड़ी देवी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 70 सालों से कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है। तो मुझे उनसे पूछना है कि 14 साल में आपने पूरा देश वसा दिया है क्या? इस तरह नीतीश कुमार भी कहते हैं कि हमने बहुत काम किया तो क्या पहले के लोगों ने कुछ भी नहीं किया? इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह की परंपरा शुरू हो रही है उसे परंपरा का हम लोग विरोध करते हैं इसलिए हम लोग काला रिबन लगाकर सदन पहुंचे हैं।
उधर, अपने मुंह बोले भाई सुनील सिंह के ऊपर होने वाले एक्शन को लेकर राबड़ी देवी और सुनील सिंह खुद दोनों ने कहा कि होना क्या है क्वेश्चन पहले से आउट है। इसका क्वेश्चन नालंदा से आउट हुआ है। वो क्या करेगा नहीं करेगा नहीं करेगा उसको हम कैसे बताएं। लेकिनं, इतना तय है कुछ भी हो यहां का क्वेश्चन पहले से आउट है।