Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
12-Nov-2021 05:51 PM
DESK: उद्योगपति गौतम अडाणी की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है. गौतम अडाणी के ग्रुप की 6 कंपनियों के शेयर का दाम एक साल में सबसे उपर पहुंच गया है. इसके साथ ही उनकी 6 कंपनियों का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रूपये के पास पहुंच गया है. अडाणी खुद 81 अरब डॉलर के मालिक बनकर मुकेश अंबानी की संपत्ति के काफी करीब पहुंच गये हैं. अडाणी ग्रुप की एक औऱ कंपनी का आईपीओ आने वाला है जिससे उनकी संपत्ति औऱ बढ़ेगी. अब चर्चा ये है अडाणी मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर देश के सबसे ज्यादा अमीर कारोबारी बन सकते हैं.
दुनिया के 14वें नंबर के अमीर बने अडाणी
अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर के दाम में भारी वृद्धि के बाद इस ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी अब दुनिया में 14 वें नंबर के सबसे अमीर कारोबारी बन गये हैं. इसी साल जुलाई में अपनी कंपनियों के शेयर की कीमत में भारी गिरावट के बाद अडाणी को काफी नुकसान हुआ था. उनकी नेटवर्थ में काफी कमी आने के बाद अडाणी दुनिया के अमीर कारोबारियों की लिस्ट में 24वें नंबर पर चले गये थे.
लेकिन जुलाई के बाद से ही अडाणी की कंपनियों के शेयर संभलने लगे. उनके शेयर के दाम बढ़ने लगे और नवंबर में एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गये हैं. लिहाजा अडाणी दुनिया के कई दिगग्जों को पीछे छोड़ चुके हैं. वे डेल कंप्यूटर्स के माइकल डेल, ब्लूमबर्ग के माइकल ब्लूमबर्ग, टिकटॉक के झैंग यीमिंग, नाइकी के फिल नाइट, वॉलमार्ट के एलिस वाल्टन, रोब वाल्टन, जिम वाल्टन, बेवरेजेस फार्मा के झोंग शंनशान और टेलीकॉम के कार्लोस स्लिम जैसे कारोबारियों को पीछे छोड़कर दुनिया के 14वें नंबर के अमीर कारोबारी बन गये हैं.
जून में हुआ था भारी नुकसान
दरअसल इसी साल जून महीने में अडाणी ग्रुप की कंपनियों की हालत खराब हो गयी थी. उनके शेयर की कीमत में भारी गिरावट हुई थी. 14 जून को अडाणी ग्रुप की कंपनियों में पैसा लगाने वाले विदेशी निवेशकों को लेकर खबर आयी थी. उसमें कहा गया था कि अडाणी ग्रुप में पैसा गाने वाले विदेशी निवेशकों का कोई अता-पता नहीं है और शेयर में पैसा लगाने वाली सारी विदेशी कंपनियों का पता एक ही है. वे सभी एक ही पते पर रजिस्टर्ड हैं. इस खबर के आने के बाद शेयर मार्केट में खलबली मच गयी थी. अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर की कीमत में जबरदस्त गिरावट आयी थी.
14 जून के बाद अडाणी ग्रुप की कंपनियों को लगभग ढ़ाई लाख करोड़ का नुकसान हुआ था. 14 जून को इन कंपनियों का मार्केट कैप 9.42 लाख करोड़ रूपये था. लेकिन 3 जुलाई को ये घटकर 7.08 लाख करोड़ रूपया हो गया. लेकिन 3 जुलाई के बाद स्थिति संभलने लगी. नवंबर में अडाणी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 9.91 लाख करोड़ हो गया है. यानि 4 महीने में 2.82 लाख करोड़ रूपये का इजाफा हुआ.
अडाणी ग्रुप की कंपनियों में अडाणी गैस, अडाणी पोर्ट, अडाणी ग्रीन एनर्जी शामिल हैं. इन तीनों कंपनियों के शेयर की कीमत में भारी इजाफा हुआ है. अडाणी टोटल गैस का शेयर 1,715 रुपए पर पहुंच गया है. इसका मार्केट कैप 185,118 करोड़ रुपए है. वहीं, अडाणी पोर्ट का शेयर 750 रुपए पर है. इसका मार्केट कैप 1.53 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. उधर अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 1,286 रुपए पर पहुंच गया है.
मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ेंगे अडाणी
गौतम अडाणी फिलहाल मुकेश अंबानी की संपत्ति के करीब पहुंच गये हैं. मुकेश अंबानी दुनिया के 11 वें नंबर के अमीर हैं औऱ उनकी संपत्ति 98.8 अरब डॉलर है. गौतम अडाणी की संपत्ति अभी 81 अरब डॉलर के करीब है. लेकिन अडाणी ने सेबी के पास अपनी सांतवी कंपनी का IPO लाने के लिए अर्जी दी है औऱ उन्हें इसी महीने इसकी मंजूरी मिल सकती है. अडाणी ग्रुप की ये सांतवी कंपनी अडाणी विल्मर है जो उपभोक्ता सामानों की बिक्री की यानि FMCG कंपनी है. इस कंपनी की शेयर मार्केट में लिस्टिंग के बाद अडाणी की नेटवर्थ में और इजाफा होना तय है. देखना होगा कि क्या वे मुकेश अंबानी को पीछे छोड देंगे.