बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Oct-2019 12:51 PM
PATNA : बिहार में बाढ़ आपदा और पटना में जलजमाव को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निशाने पर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या इस विवाद को खत्म करना चाहते हैं? सीएम नीतीश आज गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय का हवाई निरीक्षण कर रहे हैं, ऐसे में यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या बेगूसराय का एरियल सर्वे करने से गिरीराज सिंह की नाराजगी खत्म हो जाएगी?
पटना में आई आपदा के पहले से गिरिराज सिंह नीतीश सरकार और उसके अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते रहे हैं। बेगूसराय में बाढ़ और सूखे के हालात को लेकर गिरिराज सिंह ने सबसे पहले नीतीश कुमार को खरी-खोटी सुनाई थी। बाढ़ आपदा के बीच पीड़ितों तक सरकारी मदद नहीं पहुंचने से नाराज गिरिराज सिंह ने यहां तक कह दिया था कि उनके पास आत्महत्या करने के अलावा और कोई विकल्प बचा नहीं दिखता है। गिरिराज की यह नाराजगी तब और बढ़ गई जब राजधानी पटना जलजमाव से डूब गई। पटना में आई आपदा के बाद गिरिराज सिंह लगातार नीतीश सरकार को आईना दिखा रहे हैं। उन्होंने बिहार में एनडीए की सरकार होने के कारण खुद जनता से माफी भी मांगी है।
जेडीयू यह कह चुका है कि नीतीश सरकार को गिरिराज सिंह जितना नुकसान पहुंचा चुके हैं उतना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी नहीं पहुंचाया। अब ऐसे में सीएम नीतीश आज गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय सहित खगड़िया, कटिहार और पूर्णिया जिलों का एरियल सर्वे कर रहे हैं। बेगूसराय को लेकर नीतीश की यह पहल क्या वाकई इस बात का संकेत है कि वह गिरिराज सिंह की नाराजगी खत्म करना चाहते हैं। लेकिन साथ ही साथ बड़ा सवाल यह भी कि क्या गिरिराज नीतीश के एरियल सर्वे करने भर से अपना रुख नरम कर लेंगे।