ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / कुएं में सफाई के लिए उतरे तीन युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में...

कुएं में सफाई के लिए उतरे तीन युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मातम का माहौल

13-Sep-2024 01:50 PM

By First Bihar

GAYA : बिहार के गया जिले से एक ददर्नाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। वजीरगंज के चकसेव गांव में कुएं में सफाई के लिए उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे के बाद डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के अनुसार, चकसेव गांव में एक युवक कुएं में सफाई के लिए उतरा था। कुछ ही देर बाद उसका दम घुटने लगा। फिर उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी अंदर कूद गया। उसका भी दम घुटने लगा तो उसे बचाने के लिए तीसरे युवक ने कुएं के अंदर छलांग लगाई। एक के बाद एक तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कएं की गहराई 20 फीट है। उसमें पानी बहुत अधिक नहीं था, इस वजह से उसकी सफाई की जा रही थी।