ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / कुशवाहा ने इन चार सीटों पर शुरू की बड़ी तैयारी, NDA में भी...

कुशवाहा ने इन चार सीटों पर शुरू की बड़ी तैयारी, NDA में भी फंसेगा सीट शेयरिंग पेंच?

10-Jan-2024 03:57 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। जल्द ही चुनाव की तारीखों का भी एलान हो जाएगा। एक तरफ जहां इंडी गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू है तो दूसरी तरफ एनडीए में शामिल दलों ने सीट शेयरिंग से पहले अपने अपने हिसाब से सीटों पर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। सीट शेयरिंग से पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलजेडी ने चार सीटों पर अपनी दावेदारी ठोक दी है और उन सीटों पर बड़ी रैली करने जा रही है। क्या इंडी गठबंधन की तरह एनडीए में भी सीटों को लेकर घमासान छिड़ने वाला है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बैठकों का दौर शुरू है तो दूसरी तरफ एनडीए में फिलहाल सीट शेयरिंग को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है हालांकि एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा की चार सीटों पर अपनी तैयारी तेज कर दी है। सीट बंटवारे से पहले आरएलजेडी सीतामढ़ी, जहानाबाद, सुपौल और झंझारपुर लोकसभा सीट पर फरवरी महीने में बड़ी रैली करने जा रही है।


आरएलजेडी के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए फरवरी में चार बड़ी रैलियों का आयोजन किया जाएगा। आगामी 5 फरवरी को सीतामढ़ी, 16 फरवरी को सुपौल, 17 फरवरी को झंझारपुर और 18 फरवरी को जहानाबाद में रैली होगी। जिसे आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा संबोधित करेंगे।


बता दें कि जिन चार सीटों पर कुशवाहा की नजर है उसमें से जहानाबाद सीट पर जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने पहले ही दावा ठोक रखा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इंडी गठबंधन की तरह एनडीए में भी सीट शेयरिंग का पेंच फंस सकता है।