मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
18-Mar-2021 08:48 AM
DESK : महिला कुश्ती मैच में फोगाट सिस्टर्स ने अपने खेल के दम पर भारत का गौरव बढ़ाया है. गीता-बबीता फोगाट की ममेरी बहन रितिका भी कुश्ती में देश का गौरव बढ़ाना चाहती थीं और इसके लिए लगातार प्रयासरत थीं, लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था.
रितिका स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट में पहुंची पर वहां मिली हार के बाद उसने खुदकुशी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट 12 से 14 मार्च के बीच भरतपुर में खेला गया था. द्रोणाचार्य अवॉर्ड जीतने वाले महावीर फोगाट भी उस टूर्नामेंट में मौजूद थे.
फाइनल मैच 14 मार्च को था और इसमें रितिका एक प्वॉइंट से हार गई थी. इस हार के बाद रितिका सदमें में चली गई थी. घरवालों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह सदमे में नहीं उबर पा रही थी.
बुधवार को रितिका ने पंखे में अपना दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली. जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर इस परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.