खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
06-Aug-2023 03:26 PM
By First Bihar
NAWADA : नीतीश कुमार और महागठबंधन से अलग होने के बाद हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने एक बार फिर बिहार सरकार को जोरदार हमला बोला है। संतोष कुमार सुमन ने कहा कि - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन के नाम पर कुशासन की सरकार चला रहे हैं। पहले नीतीश कुमार जिसके कारण जाने जाते थे, वह समय अब चला गया है, अब उनको कोई और चला रहा है। अब बिहार में नीतीश कुमार की मर्जी से कुछ नहीं हो रहा है।
संतोष सुमन ने कहा कि, बिहार में अपराध चरम पर है। हर तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है, ऐसे में 2025 के चुनाव में बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। 2024 के चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर एनडीए की सरकार आने जा रही है। नरेंद्र मोदी पर जनता का विश्वास है। देश की हर जनता चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बने।
वहीं, विपक्षी गठबंधन को लेकर संतोष सुमन ने कहा कि एनडीए के सामने 'इंडिया' टिकने वाला नहीं है। हम लोग 2024 में देश के पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से गद्दी पर बैठाने का काम करेंगे। लोकसभा चुनाव में हम लोगों को सम्मान के साथ ही चुनाव के मैदान में भी उतारा जाएगा। वहीं, नवादा के लोकसभा सीट के सवाल पर उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि हमारी दावा किसी भी सीट पर नहीं है। पार्टी जहां सीट देगी वहां लड़ने के लिए हम लोग तैयार हैं। अपनी चुनावी तैयारी को नवादा पहुंचे है।