Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
09-Aug-2024 11:00 AM
By First Bihar
DARBAHNGA : बिहार में दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 13 वर्षीया किशोरी के साथ चार बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। यह घटना तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। इस घटना में किशोरी बुरी तरह जख्मी हो गयी। इसके बाद इलाज के लिए पहले इसे स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। उसके बाद वहां से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। यह पूरा मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।
वहीं, इस घटना की पुष्टि करते हुए बड़गांव थाने के दारोगा मिथिलेश कुमार ने कहा कि पीड़िता गरीब परिवार की है और उस दिन घास काटने खेत की तरफ गई थी। वहीं पर चार बदमाशों उसे पकड़ लिया। सब मिलकर उसे घसीटकर सुनसान बगीचे में ले गये। वहां सभी ने उसके साथ बारी- बारी से दुष्कर्म किया। चार लोगों द्वारा रेप करने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गई।
थानेदार ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जल्द कांड का उद्भेदन कर आरोपियों को पकड़ लेगी। आरोपी काफी दबंग हैं और पीड़ित परिवार पर केस उठाने के लिए दबाव बना रहे हैं। उधर, जख्मी किशोरी के माता-पिता ने बताया कि आरोपित काफी रसूखदार हैं। वे हम लोगों पर लड़की का बयान बदलवाने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। वे लोग अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहे हैं। पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार ने गुरुवार को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी असगर अली को दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर 17 अगस्त को सुनवाई होगी।