सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
13-Jul-2022 05:04 PM
MUNGER: नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान में कॉम्बिंग टीम को मिली बड़ी सफलता मिली है। नक्सली जानकी कोड़ा उर्फ मिठ्ठू कोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी निशानदेही पर कॉम्बिंग टीम ने भारी मात्रा में नक्सली साहित्य पोस्टर,बैनर,झंडा सहित कई सामान बरामद किया गया है। नक्सली जानकी कोड़ा उर्फ मिठ्ठू कोड़ा प्रवेज दा और सुरेश कोड़ा के गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
मुंगेर में धरहरा स्थित बांझीटांड बरमसिया के जंगलों में नक्सलियों के विरुद्ध चलाये गए संयुक्त अभियान के दौरान छापेमारी कर जानकी कोड़ा उर्फ मिट्ठु कोड़ा को गिरफ्तार किया है जिसकी निशानदेही पर कॉम्बिंग टीम ने नक्सलियों द्वारा जंगल मे छूपाए गए नक्सल साहित्य,वर्दी,नक्सल बैनर,झंडे,पोस्टर,रोजमर्रा में उपयोग किए जाने वाले समान,दवाइयां,अंडर गारमेंट्स आदि बरामद किया है।
कॉम्बिंग टीम के हत्थे चढ़े नक्सली जानकी कोड़ा उर्फ मिट्ठु कोड़ा ने प्रवेज दा और सुरेश कोड़ा के गिरोह के सक्रिय सादस्य होने की बात स्वीकारी है। धरहरा थाना परिसर में ASP अभियान कुणाल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी।