BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
28-Jun-2022 01:30 PM
JHARKHAND: झारखंड के गिरिडीह से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने से 4 मजदूर बेहोश हो गये। काफी मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को कुएं से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद की है जहां कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने से चार मजदूरों की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार गिरजा विश्वकर्मा के घर के कुएं का पानी गंदा हो गया था। कुएं के पानी का इस्तेमाल लोग नहीं कर पा रहे थे। कुएं की सफाई के लिए चार मजदूरों को लगाया गया था।
कुएं से पानी निकालने के लिए डीजल मशीन लगायी गयी थी। जिसे स्टार्ट करते ही चारों मजदूर बेहोश हो गये और अस्पताल में इलाज के दौरान चारों की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृत मजदूरों में दो गिरिडीह के बरवाबाद का रहने वाला था जबकि दो बिहार के जमुई जिले का निवासी है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।