अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
05-Dec-2022 11:26 AM
By MANOJ KUMAR
MUZZFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हो रही उपचुनाव में वोटिंग जारी है। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जा रहे हैं। इस विधानसभा में सुबह 11 बजे तक 24% फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इस विधानसभा सीट पर कुल 3 लाख 11 हजार 728 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। यहां मतदान के लिए 320 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वैसे तो इस सीट पर 13 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। लेकिन, मुख्य मुकाबला महागठबंधन और भाजपा के बीच का ही बताया जा रहा है। इस विधानसभा सीट पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
बता दें कि, कुढ़नी विधानसभा चुनाव जेडीयू के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। वो इस कारण कि भाजपा के अलग होने के बाद जदयू पहली बार अपनी सिंबल पर मैदान में उत्तरी है। लेकिन, इस बार उनको न सिर्फ भाजपा बल्कि AIMIM और VIP के कैंडिडेट का भी सामना करना पड़ेगा। क्योंकि, हाल ही में हुए गोपालगंज उपचुनाव के परिणाम से उत्साहित एआईएमआईएम ने यहां भी महागठबंधन का खले बिगाड़ने का काम कर सकते हैं। जबकि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रत्याशी निलाभ कुमार के उतार देने से भाजपा कीमुश्किलें बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि एआईएमआईएम जहां महागठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगाएगी वहीं वीआईपी भूमिहार समाज को साथ लेकर भाजपा का गणित को गड़बड़ा सकते हैं।
गौरतलब हो कि, कुढ़नी विधानसभा हमेशा चौंकाने वाला परिणाम देता रहा है। वर्ष 2015 में जदयू-राजद-कांग्रेस के साथ रहने के बाद भी यहां भाजपा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-जदयू के साथ होने पर भी राजद ने बाजी मारी थी। इसलिए यहां कुछ भी स्पष्ट अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।लेकिन, इस उपचुनाव में भाजपा और महागठबंधन में कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।