मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
03-Dec-2022 05:35 PM
MUZZFARPUR : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर आगामी 5 दिसंबर को उपचुनाव के मतदान होने हैं। इस विधानसभा सीट पर भाजपा, महागठबंधन और वीआईपी के साथ ही ओबेसी के पार्टी के प्रत्याशी भी चानवी मैदान में हैं। इसको लेकर आज शाम तक सभी राजनीतिक दलों के द्वारा एड़ी - चोटी का जोड़ लगाया जा चूका है। सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक द्वारा कुढ़नी में चुनावी सभा और रोड शॉ भी किया गया। इसके बाद अब चुनाव प्रचार का शोर कुढ़नी में थम गया है।
बता दें कि, मुजफ्फरपुर शहर से पहले नेशनल हाईवे 77 पर दोनों तरफ कुढ़नी विधानसभा का इलाका है। इस विधानसभा में मुख्य रूप से किसानी ही आम जन का पेशा है। ऐसे में इस सीट पर पांच दिसंबर को विधानसभा का उपचुनाव है। इस सीट पर जदयू के तरफ से मनोज कुशवाहा, भाजपा के तरफ से केदार गुप्ता तो वहीं मुकेश सहनी कि पार्टी वीआईपी के तरफ से नीलाभ कुमार समेत कई पार्टीयों के प्रत्याशी मैदान में हैं।
यदि बात करें इस सीट पर चुनावी जातियों की इफेक्ट कि तो, यहां भूमिहार, कोइरी, मल्लाह, यादव वोटरों की संख्या अच्छी खासी है। लेकिन, सबसे अधिक वोट मुसलमान और वैश्य वोटर का है. यह वोट जिसके पक्ष में जाएगा वह यहां प्रभावशाली होगा। इसे पहले सीट पर सहनी जाती से आने वाले राजद नेता अनिल सहनी चुनाव जीते थे। लेकिन, घोटाले में फंसने की वजह से सदस्यता चली गई है। इसी वजह से यहां उपचुनाव हो रहा है।
गौरतलब हो कि, कुढ़नी में 17 नवंबर तक नामांकन किया गया। इसके बाद 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच हुई और 21 नवंबर तक जिन प्रत्याशी को अपना नामांकन वापस लेना था वो नाम वापस करवाएं। इसके बाद अब यहां 5 दिसंबर यानी सोमवार को मतदान होगा। वहीं गुरुवार यानी 8 दिसंबर को मतगणना होगी।