अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
09-Dec-2022 01:42 PM
PATNA : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई है। इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी ने महागठबंधन के तरफ से जेडीयू की सिंबल पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी को लगभग साढ़े तीन हजार वोटों से चुनाव हराया है। इसके बाद बिहार की राजनीति में काफी गहमागहमी का माहौल व्याप्त हो गया है। इस जीत के बाद से ही भाजपा के कई नेताओं द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की जा चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ इस सीट पर हुई हार को लेकर खुद सीएम की कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आया है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने इतना जरूर कहां कि, कुछ कमी रह गई, इसे दूर किया जाएगा। इसके बाद अब इस हार पर पहली बार जेडीयू के तरफ से पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपनी बात रखी है।
कुढ़नी उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के हार पर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि, हार और जीत दोनों राजनीति का एक पहलु है। इस हार से हम या हमारी पार्टी घबराई नहीं है, बल्कि हमलोग यह मानते हैं कि जो गिरता है वही आगे जाकर संभलता भी है। इसलिए हमलोग अब इस बात पर विचार कर रहे हैं कि कैसे आगे बेहतर करें और इसको लेकर पार्टी के तरफ से रणनीति तैयार की जाएगी।
इसके आगे उन्होंने यह कहा कि, फिलहाल आने वाले कुछ दिनों में हमारी पार्टी की बैठक होनी है। इसके बाद हमलोग महागठबंधन के साथियों को साथ लेकर इस बात पर मंथन करेंगे कि, आखिरकार कहां चूक हुई और क्या कुछ सुधार करने की जरूरत है। इसलिए फिलहाल अभी इस मसले पर पार्टी के अंदर कोई बातचीत नहीं हो रही है।
इसके साथ ही कुशवाहा ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगातर हुए कहा कि, भाजपा ने क्या हथकंडा अपनाकर चुनाव जीता है यह सब जानते हैं। उनका यह सोचना है कि, इस चुनाव परिणाम के बाद महागठबंधन में खींचतान है तो उनकी यह सोच गलत है। हमलोग हार और जीत दोनों में साथ रहने वाले लोग है। इसलिए भाजपा लोगों को अधिक खुश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि, कुढ़नी में हमलोग बहुत कम अंतर से चुनाव हारे हैं। हकीकत में यहां पर लोकतंत्र की हत्या हुई है। भाजपा ने लोगों के बीच झूठा भ्रम फैलाकर चुनाव जीतने का काम किया है।