ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / कुढ़नी से लेकर गुजरात पर नीतीश ने साधी चुप्पी: कांग्रेस और अखिलेश-डिंपल को...

कुढ़नी से लेकर गुजरात पर नीतीश ने साधी चुप्पी: कांग्रेस और अखिलेश-डिंपल को दी बधाई

08-Dec-2022 07:46 PM

PATNA : बिहार में हुए उपचुनाव में महागठबंधन की सीटिंग हार जाने के बाद नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी की रिजल्ट से जी बहलाया है. नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश की जीत के लिए कांग्रेस को बधाई दी है, वहीं मैनपुरी के लिए डिंपल यादव और अखिलेश यादव दोनों को बधाई दी है.


ट्विटर पर नीतीश कुमार ने लिखा है-लोक सभा उप चुनाव में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार श्रीमती डिंपल यादव की भारी जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को भी बधाई एवं शुभकामनाएं. 

एक दूसरे ट्विट में उन्होंने हिमाचल प्रदेश में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस को बधाई दिया है. नीतीश ने लिखा है-हिमाचल प्रदेश विधान सभा आम चुनाव में बहुमत हासिल करने पर भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. कुढ़नी राजद की जीती हुई सीट थी. उपचुनाव हुए तो जेडीयू ने राजद से वह सीट अपने लिए मांग ली थी. उपचुनाव में जेडीयू ने अपनी सारी ताकत झोंक दी. लेकिन उसके उम्मीदवार मनोज कुशवाहा हार गये. नीतीश कुमार ने इस परिणाम पर चुप्पी साध ली है.


दिलचस्प बात ये भी है कि गुजरात चुनाव के परिणाम पर भी नीतीश ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. गुजरात में बीजेपी की रिकार्डतोड़ जीत हुई है. खास बात ये भी है कि नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले गुजरात के ट्राइबल नेता छोटू भाई वसावा भी चुनाव हार गये हैं. छोटू भाई वसावा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के समर्थन का दावा किया था. बता दें कि छोटू भाई वसावा कभी जेडीयू के विधायक हुआ करते थे. बाद में उन्होंने भारतीय ट्राइबल पार्टी बना ली. गुजरात के आदिवासी बहुल सीट झगड़िया से छोटूभाई वसावा 1990 से ही चुनाव जीतते आ रहे हैं. लेकिन 2022 के चुनाव में उन्हें साढ़े 23 हजार से ज्यादा वोट से हार का सामना करना पडा.