ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / थोड़ी देर बाद दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे मांझी, एनडीए में हो...

थोड़ी देर बाद दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे मांझी, एनडीए में हो सकते हैं शामिल!

21-Jun-2023 02:29 PM

By First Bihar

DELHI:  अब से कुछ देर बाद बिहार के पूर्व सीएम व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षण जीतनराम मांझी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि आज 3:30 बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह से मिलने के बाद जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन एनडीए में शामिल हो सकते हैं। 


बता दें कि महागठबंधन से अलग होने के बाद जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। वो दो दिनों से दिल्ली में ही हैं। आज उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होगी। कुछ देर बाद यह मुलाकात होनी है। अमित शाह के साथ जीतनराम मांझी और संतोष सुमन की इस मुलाकात पर अब सबकी नजर है। 


दरअसल, बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से काफी उथल-पुथल मची हुई है। एक तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक करने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ पिछले कई वर्षों से उनके सहयोगी के तौर पर काम करते आ रही पार्टी हम ने अब अपना हाथ पीछे खींच लिया है और खुद को महागठबंधन से भी अलग कर लिया है। अमित शाह से मुलाकात के बाद मांझी अगला कदम क्या उठाते हैं यह देखने वाली बात होगी।