Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
03-Jun-2024 03:18 PM
By First Bihar
DESK : देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप से न सिर्फ मनुष्य बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं। अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में बंदरों के एक झुंड ने कुएं में छलांग लगा दी। जिससे कुंए में डूबने से एक साथ 40 बंदरों की मौत हो गयी है। यह घटना सोरठ जंगल की है।
इस बात की जानकारी भी मवेशियों ने ही लोगों को दी है। बताया जाता है कि वे जब यहां से गुजर रहे थे तब कुएं में इतने सारे बंदरों को देख हैरान रह गये। सभी बंदरों की मौत हो चुकी थी। भीषण गर्मी में बंदरों का झुंड पानी की तलाश में भटक रहा था। प्यास बुझाने के लिए सभी ने कुएं में छलांग लगा दी। कुएं के पानी में डूबने से सभी बंदरों की मौत हो गयी है।
ऐसी आशंका भी जतायी जा रही है कि इन बंदरों की मौत कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई है। बता दें कि डालटेनगंज में 48 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। डैम के सूख जाने से बंदरों का झुंड कुएं का पानी पीने पहुंचा था। कुएं में उतरने के लिए लोहे की सीढ़िया बनाई गयी थी। जिसके सहारे बंदरों का इस झुंड ने पानी में छलांग लगा दी और कुछ ही देर बाद सभी की मौत हो गयी।