ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / क्रूज ड्रग्स केस में रिश्वतखोरी का आरोप लगाने वाले प्रभाकर से एसआईटी करेगी...

क्रूज ड्रग्स केस में रिश्वतखोरी का आरोप लगाने वाले प्रभाकर से एसआईटी करेगी पूछताछ, कॉर्डेलिया क्रूज पर पहुंची NCB की टीम

08-Nov-2021 01:36 PM

DESK: क्रूज ड्रग्स केस में एसआईटी की जांच जारी है। 2 अक्टूबर को एक कथित रेव पार्टी कॉर्डेलिया क्रूज पर आयोजित की गई थी। क्रूज ड्रग्स केस की जांच के दौरान एनसीबी की एसआईटी टीम आज कॉर्डेलिया क्रूज पर पहुंची। शनिवार को भी संजय सिंह की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय एसआईटी टीम कॉर्डेलिया क्रूज की जांच की थी। बता दें कि इसी क्रूज से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ आठ लोगों को एनसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था। अब जांच के दौरान अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से पूछताछ करेगी।


आर्यन को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वे पेश नहीं हुए। बताया जाता है कि तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए आर्यन ने पेशी से छूट मांगी थी। इस मामले से जुड़े रिश्वतखोरी के एक अन्य मामले में आरोप लगाने वाले प्रभाकर सइल और शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी से भी NCB की टीम पूछताछ करेगी। 


प्रभाकर ने आरोप लगाया था कि उसने आर्यन खान को छोड़ने के बदले में किरण गोसावी को शाहरुख खान के स्टाफ से 25 करोड़ की रिश्वत मांगते हुए सुना था। हालांकि उनके बीच में डील 18 करोड़ में फाइनल हुई थी।


 प्रभाकर ने आरोप लगाया था कि किरण गोसावी इसमें से 8 करोड़ समीर वानखेड़े को देने की बात भी कह रहा था। इन सनसनीखेज आरोप के बाद ही वानखेड़े के खिलाफ विजलेंस को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। वानखेड़े अभी इस केस से भी हटाए जा चुके हैं। NCB की सेंट्रल विजलेंस टीम ने प्रभाकर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में प्रभाकर का बयान काफी मायने रखता हैं। 


इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और कई दूसरे लोगों से भी पूछताछ शुरू की जाएगी। एसआईटी फिर से सभी गवाहों का बयान ले रही है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह से इस केस की जांच और तेज होगी। इस मामले से जुड़े अरबाज मर्चेंट और अचित कुमार से भी एनसीबी ने पूछताछ की है। 


अरबाज के पिता की माने तो बिलंब से पता चला था कि NCB का कोई समन भी आया है। उन्होंने कहा कि समन भेजने के बाद 24 घंटे का समय भी नहीं दिया गया है। इसके बावजूद अरबाज NCB दफ्तर पहुंचा था और अधिकारियों के सवालों का जवाब भी दिया था। अचित कुमार और अरबाज से एनसीबी ने लंबी पूछताछ भी की। बताते चले की अचित कुमार वह व्यक्ति है जिस पर आर्यन और अरबाज को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। प्रभाकर से पूछताछ के बाद अब एसआईटी की टीम आर्यन और पूजा ददलानी से भी पूछताछ कर सकती है।