ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

कृषि बिल का विरोध : पूर्व CM के घर के बाहर किसान ने खाया जहर, हालत गंभीर

18-Sep-2020 11:03 AM

DESK : केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ लगातार किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. सरकार के खिलाफ अब हरियाणा और पंजाब के किसान सड़कों पर उतर आए है.  गुस्साए किसानों की मांग है कि कृषि से जुड़े तीन बिल को वापस लिया जाए. 

इसी का विरोध करते हुए आज पंजाब के मुक्तसर स्थित बादल गांव में  प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने जहर खा लिया. धरना दे रहे किसान ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर ही जहर पी लिया और जान देने की कोशिश की. 

जहर पीने वाला किसान मानसा के अकाली गांव का रहने वाला प्रीतम सिंह है. जिसके बाद उसे आनन-फानन में गांव के ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बठिंडा के मैक्स हॉस्पिटल में ले जाया गया है.पंजाब और हरियाणा के किसान पिछले तीन महीने से इन अध्यादेशों का पुरजोर विरोध कर रहे हैं. हालांकि मोदी सरकार इन्हें किसान हितैषी बता रही है और अपने स्टैंड पर कायम है.