बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
23-Sep-2020 11:17 AM
PATNA: कृषि बिल को लेकर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि जब किसान अपने जिले में ही अनाज बेच नहीं पा रहे हैं दूसरे शहरों की क्या बात की जाए.
तेजस्वी ने कहा कि अन्नदाता को फंडदाताओं की कठपुतली बनाया जा रहा है. इसके विरोध में कई राज्यों में आंदोलन चल रहा है. बिहार में 75 प्रतिशत किसान है. यह मान चुके हैं कि ये केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है.
तेजस्वी ने कहा कि बिहार में किसानों का बुरा हाल है. बिहार में मक्का का एमएसपी 1850 है, लेकिन किसानों को 1100 रुपए प्रति क्विंटल बेचना पड़ता है. इससे किसानों को नुकसान होता है. बिल में बताया गया है कि बड़े कारोबारी किसानों से खरीदेंगे. लेकिन किसान कैसे मोलभाव करेंगे वह तो सामर्थ्य नहीं है.
किसान और बेरोजगारों के साथ है आरजेडी
तेजस्वी यादव ने कहा कि कृषि बिल का पूरे देश के विरोध हो रहा है. आरजेडी शुरू से किसान और बेरोजगार और मजदूरों के साथ खड़ी है. किसानों की एमएसपी को केंद्र सरकार ने हटा दिया है. केंद्र सरकार रेलवे और एयर इंडिया को निजी हाथों में सौपा जा रहा है. कृषि सेक्टर को भी प्राइवेटाइज किया जा रहा है. सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में किसानों का बुरा हाल किया है. लेकिन उनको बोलना चाहिए कि किसानों का क्यों बुरा हाल है. सिर्फ सरकारी खर्चे से पोस्टर लगा देने से काम नहीं चलेगा. इसका जवाब देना होगा.