ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / कोसी नदी के कटाव पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए पूर्व विधायक,...

कोसी नदी के कटाव पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए पूर्व विधायक, किशोर कुमार ने किया भिक्षाटन

13-Sep-2023 07:15 PM

By FIRST BIHAR

SAHARSA: कोसी बांध के भीतर कोसी नदी के कटाव से विस्थापित एवं प्रभावित परिवार की मदद के लिए नव निर्माण मंच के तत्वावधान में सहरसा के शंकर चौक-दलहान चौक-धर्मशाला रोड-महावीर चौक-कपड़ापट्टी-बाजार में नव निर्माण मंच के संस्थापक पूर्व विधायक किशोर कुमार के नेतृत्व में भिक्षाटन किया।इस विक्षाटन कार्यक्रम में नितेश दहलान, आशु शंघाई, सोनी दहलान, विकास खेतान और गिरधारी भीमसरिया ने नगर के व्यवसायियों से बढ़-चढ़कर सहयोग लिया। वहीं, आम लोगों ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए यथासंभव नकद रुपये के साथ साड़ी, बच्चों के कपड़े दिये।


भिक्षाटन कार्यक्रम को लेकर किशोर कुमार ने बताया कि सहरसा नगर के लोगों ने इसमें बढ़ चढ़ कर भागीदारी ली। इस दौरान कुल 19,951 रुपये सहयोग राशि के रूप में जमा हुए। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है। नव निर्माण मंच जरुरतमन्द लोगों की मदद को हमेशा खड़ा रहा है और आज व्यापारियों ने यह सहयोग देकर पुण्य का कार्य किया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद को सरकार में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसलिए बार- बार आग्रह कर थक जाने के बाद हम जन सहयोग से मदद के लिए आज लोगों के बीच गए। मैंने आज खुद 28 वर्षों बाद लोगों की मदद और जन सहयोग की भावना को बढ़ाने के लिए भिक्षाटन किया। 


इस मौके पर राजू गुप्ता, प्रवीण सिंह, पंकज सिंह, रोहित साह, सोनू सिंह, उमेश कुमार सिंह, पिंटू झा, रौनक सिंह, दीपक पोद्दार, सत्यम सिंह, गुंजन सिंह समेत अन्य युवाओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

news image