Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
30-Jan-2020 07:12 AM
DESK: कोरोना वायरस का क़हर बढ़ता ही जा रहा है. चीन में इस वायरस ने अब तक 169 लोगों की जान ले ली है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को लेकर कदम उठाने की चेतावनी जारी की है.
कोरोना वायरस के बढ़ते क़हर को गंभीरता से लेते हुए WHO ने आज एक आपात बैठक बुलाई है. इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि क्या इस वायरल महामारी को ग्लोबल हेल्थ इमर्जेंसी घोषित करना चाहिए. अगर इसे ग्लोबल हेल्थ इमर्जेंसी घोषित किया जाएगा तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इससे निपटने के कदम उठाए जा सकेंगे.
वहीं कोरोना वायरस के कारण बिहार के 8 छात्र चीन में फंसे हुए हैं. गोपालगंज, सीतामढ़ी और पश्चिम चंपारण के 8 छात्र फंसे हुए हैं. चीन के हयाकू शहर के हेनन मेडिकल कॉलेज में बिहार के 8 स्टूडेंट्स फंसे हुए हैं. कोरोना वायरस के खौफ के कारण हॉस्टल कैंपस में नाकेबंदी कर दी गई है.