ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

कोरोना वायरस का असर, PM मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द

09-Mar-2020 07:40 AM

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द हो गया है. कोरोना वायरस के कारण पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द किया गया है. नरेंद्र मोदी बांग्लादेश में शेख मुजीबुर रहमान की सौवीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले थें. लेकिन बांग्लादेश ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शेख मुजीबुर्रहमान की जयंती का शताब्दी समारोह रद्द कर दिया है. 

जिसके बाद पीएम मोदी का 17 और 18 मार्च का दौरा भी रद्द कर दिया गया है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष आमंत्रण मिला था लेकिन अब कोरोनावायरस के संकट को देखते हुए यह कार्यक्रम ही रद्द कर दिया गया है.  

बता दें कि बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेल्जियम दौरा भी रद्द कर दिया गया था भारत और यूरोपीय संघ के बीच शिखर बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेल्जियम जाने वाले थे 13 से 14 मार्च के बीच उन्हें बेल्जियम में रहना था लेकिन कोरोनावायरस के संकट को देखते हुए उनका दौरा रद्द कर दिया गया


बांग्लादेश में कोरोनावायरस से जुड़े तीन मामलों की पुष्टि हुई है. बांग्लादेश सरकार खुद करना वायरस को लेकर सजग है. हालांकि बांग्लादेश में जिन तीन इनफेक्टेड की पहचान की गई है वह इटली से आए थे. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने खुद को होली मिलन और उससे जुड़े सामूहिक आयोजनों में शामिल होने को लेकर आम लोगों से अपील की थी.