पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
15-Sep-2024 06:45 AM
By First Bihar
DESK : कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और एक पुलिस कर्मी को एफआईआर दर्ज करने में कथित देरी,सबूत गायब करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पूर्व प्रिंसिपल घोष को वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया था। वह 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में है। गिरफ्तार किए गए पुलिस अधिकारी की पहचान ताला पुलिस स्टेशन के एसएचओ अभिजीत मंडल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आर जी कर मेडीकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के मामले में सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल का 26 अगस्त को पॉलीग्राफ टेस्ट किया था। अब एक बार फिर से सीबीआई ने संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है। कोलकाता हाइकोर्ट की तरफ से सीबीआई को इस केस में अपनी जांच रिपोर्ट में हुई प्रगति को बताने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया था। यह समय सीमा 17 सितंबर को समाप्त हो जाएगी।
मालूम हो कि, आर जी कर मेडीकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को 31 वर्षीय डॉक्टर का शव मिला था। शव की स्थिति देखकर बताया जा सकता था कि कोई अनहोनी हुई है। बाद में परीक्षण के बाद पता चला कि हत्या के पहले उसके साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार किया गया था। इसके बाद पूरे देश में इस घटना पर लोगों का गुस्सा उबल पड़ा।
आपको बताते चलें कि, सीबीआई की तरफ से पिछले हफ्ते मेडीकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर आरोप लगाया गया ता कि वह गलत तरीके से लाभ कमाने को लेकर आपराधिक सांठगांठ चला रहे थे। घोष पर कॉलेज के कामों में वित्तीय गड़बड़ी करने का आरोप भी लगा। एजेंसी ने इन वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर दो विक्रेताओं को भी गिरफ्तार किया था।