ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

कोलकाता रेप केस में CBI का बड़ा एक्शन, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को अरेस्ट किया

02-Sep-2024 09:04 PM

By First Bihar

DESK: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। सीबीआई की टीम ने अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सोमवार को अरेस्ट कर लिया। अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है।


बीते 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात जूनियर महिला डॉक्टर के साथ अस्पताल में रेप किया गया और बाद में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध की घटना को लेकर पूरे देश में डॉक्टरों ने आंदोलन किया। केंद्र सरकार ने इस घटना की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा है।


शुरू से ही इस पूरे मामले में मेडिकल कॉलेज की भूमिका संदिग्ध रही। कॉलेज और वहां के कर्मियों पर लगातार सवाल उठ रहे थे। अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की भूमिका भी सवालों के घेरे में थी। पूछताछ के दौरान संदीप घोष लगातार बयान बदल रहा था। अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सीबीआई ने सदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है।