ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कोलकाता में मोदी : मुलाकात के बाद धरने पर बैठी CM ममता बनर्जी,...

कोलकाता में मोदी : मुलाकात के बाद धरने पर बैठी CM ममता बनर्जी, PM ने बंग्ला भूमि को किया नमन

11-Jan-2020 08:13 PM

KOLKATA : पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नवीनीकरण के बाद कोलकाता में 4 ऐतिहासिक इमारतों का लोकार्पण किया।  इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पीएम से मिलीं। उन्होंने सीएए और एनआरसी को वापस लेने की मांग की। इसके बाद ममता धरने पर बैठ गयी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच आज कोलकाता में राजभवन में मुलाकात हुई। दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब सीएए को लेकर राजनीतिक दलों के बीच तकरार है।


केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी सीएए के पक्ष में कैंपेन चला रही है तो वहीं टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी लगातार सीएए के खिलाफ रोड शो कर रही हैं। मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से सीएए, एनपीआर और एनआरसी वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ वित्तीय मामलों को लेकर भी मैंने चर्चा की। मुलाकात के बाद सीएए-एनआरसी के खिलाफ तृणमूल छात्र परिषद के धरने में वे शामिल हो गयी।


इधर पीएम मोदी ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि यह बांग्ला भूमि की पवित्र महक को नमन करने का वक्त है। आसमान में भले ही एक चांद चमकता हो, लेकिन बंगाल ने दुनिया को सुभाष चंद्र, ईश्वर चंद्र जैसे अनेक चंद्र दिए हैं। उन्होनें कहा कि केंद्र की कोशिश है कि भारत के सांस्कृतिक सामर्थ्य को दुनिया के सामने रखे ताकि देश हेरिटेज टूरिज्म के रूप में उभरे। इससे रोजगार के अनेक अवसर बनेंगे। इस कार्यक्रम के बाद रवींद्र सेतु और हावड़ा ब्रिज का संरक्षण होगा।