Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी
28-Aug-2024 03:43 PM
By First Bihar
DESK: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 31 साल की महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गयी थी। घटना 9 अगस्त को हुई थी लेकिन इस घटना को लोग आज भी नहीं भूल पा रहे हैं। इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर भी विरोध जताया जा रहा है कार्रवाई की मांग की जा रही है। कोलकाता की घटना पर अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बयान आया है। उन्होंने कहा कि बस अब बहुत हो गया। इस घटना से मैं निराश और भयभीत हूं।
बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल से 9 अगस्त को 31 साल की ट्रेनी महिला डॉक्टर की लाश मिली थी। उसके शरीर से कपड़े गायब थे और शरीर पर चोट के निशान पाए गये थे। शरीर से ब्लड भी निकल रहा था। लेडी डॉक्टर की हत्या बड़े ही निर्ममता पूर्वक की गयी थी। इस घटना के बाद देशभर में बवाल मच गया।
डॉक्टरों ने कामकाज ठप कर दिया और लगातार कई दिनों तक हड़ताल पर चले गये। हर तरफ इस घटना का विरोध होने लगा। घटना की जांच सीबीआई कर रही है। देशभर के लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। वही अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर कहा कि बेटियों के खिलाफ ऐसे अपराध कतई मंजूर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया..वह इस पूरी घटना से निराश और भयभीत हैं। कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों के साथ इस तरह के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि एक ओर जहां लोग प्रोटेस्ट कर रहे थे वही अपराधी कही और घूम रहे थे। अब बहुत हुआ..समाज को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।