ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / ‘बाहरी लोग बंगाल में हिंसा फैला रहे, ढंग से रहें वरना..’ कोलकाता कांड...

‘बाहरी लोग बंगाल में हिंसा फैला रहे, ढंग से रहें वरना..’ कोलकाता कांड को लेकर घमासान के बीच सीएम ममता ने दे दी बड़ी चेतावनी

29-Aug-2024 03:10 PM

By First Bihar

DESK: कोलकाता कांड को लेकर मचे घमासान के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ी चेतावनी दे दी है। ममता बनर्जी ने कहा है कि बाहरी लोग राज्य में हिंसा फैला रहे हैं। बाहरी लोग ढंग से रहे वरना बंगाल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो उन्हें जवाब दिया जाएगा।


दरअसल, कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला ट्रैनी डॉक्टर के साथ रेप और उसके बाद हत्या के मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी टीएमसी को भारी फजीहत झेलने पड़ रही है। इसी बीच ममता ने बाहरी कार्ड खेल दिया है और पश्चिम बंगाल में हिंसा के लिए बाहरी लोगों को जिम्मेवार बताते हुए उन्हें सलीके से रहने की हिदायत दे दी है।


सीएम ममता ने बीजेपी के बंद पर निशाना साधते हुए कहा है कि बाहरी लोग राज्य में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। बाहर के जो भी लोग बंगाल में रह रहे हैं उन्हें बंगाल से प्यार करना चाहिए, बंगाल के लोग उन्हें स्वीकार कर लेंगे लेकिन अगर बंगाल का नुकसान करने की कोशिश की तो फिर जवाब दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमें बांग्लादेश समझते हैं। हम बांग्लादेश की भाषा और संस्कृति से प्यार करते हैं लेकिन यह ध्यान रखें कि बांग्लादेश एक अलग मुल्क है और भारत से अलग देश है। उन्होंने कहा कि अगर बंगाल को जलाने की कोशिश हुई तो फिर यूपी, बिहार, दिल्ली और पूर्वोत्तर में आग लगेगी, हम आपकी कुर्सी को भी खतरे में डाल देंगे।