बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Sep-2024 03:53 PM
By First Bihar
JAMUI: कोलकाता घूमने गये जमुई के एक युवक को वहां की एक लड़की से मुलाकात हो गयी। जिसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर एक दूसरे दिया। मोबाइल नंबर दोनों ने सेव कर लिया। जिसके बाद से ही दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी। बातचीत का सिलसिला ऐसा चला की दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे। दोनों के बीच प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि बात शादी पर तक पहुंच गयी।
लेकिन लड़की ने कहा कि अभी बीए पार्ट थर्ड की परीक्षा देनी है इसलिए थोड़ा इंतजार करना होगा। एक सप्ताह पहले ही परीक्षा समाप्त हुई है। परीक्षा खत्म होते ही लड़की हावड़ा से जनशताब्दी पर चढ़ गयी और 381 किलोमीटर की यात्रा तय कर अपने प्रेमी से शादी करने के लिए खुद पहुंच गयी। 17 सितंबर विश्कर्मा पूजा के दिन वह प्रेमी से मिलने के लिए जमुई पहुंच गई और घर जाकर शादी की बात कहने लगी।
जिसके बाद दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने गुरुवार को मलयपुर थाना क्षेत्र के पत्नेश्वरनाथ मंदिर में जाकर शादी रचा ली। युवक सदर थाना क्षेत्र के सिरचन नवादा निवासी मुरली मनोहर साह और युवती हावड़ा वेस्ट बंगाल निवासी पूनम कुमारी महतो बताई जाती है। दोनों प्रेमी और प्रेमिका बालिग बताए जाते हैं। इधर मंदिर में शादी रचाने के बाद प्रेमी और प्रेमिका ने शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में प्रेमिका ने बताया कि बिना किसी के दबाब में शादी की है। वो शादी के बाद अपने पति और ससुराल के लोगों के साथ खुश है। उसने अपने घर वालों को भी किसी तरह की चिंता नहीं करने की बात कही। यह भी कहा कि हम दोनों ने शादी अपनी मर्जी से की है।
अपने पति और ससुराल वालों के साथ खुश हूं। मुझे अपने जिंदगी जीने दें। हम दोनों को कोई परेशान ना करें। दोनों ने कोर्ट में भी शादी कर ली है। इधर युवक ने कहा कि हम अपनी पत्नी के साथ खुश हैं। किसी भी प्रकार का हमलोगों के ऊपर कोई दबाब नहीं है। पूरे इलाके में इस शादी की चर्चा हो रही है। 


बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...