ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा

Home / news / कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस: दिल्ली AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की हड़ताल...

कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस: दिल्ली AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की हड़ताल खत्म, SC के आश्वासन के बाद काम पर लौटे

22-Aug-2024 04:43 PM

By First Bihar

DELHI: कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले को लेकर पिछले 11 दिन से हड़ताल पर बैठे दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान सीजेआई ने हड़ताली डॉक्टरों से काम पर लौटने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद दिल्ली AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल को खत्म करने का एलान कर दिया है और सभी हड़ताली डॉक्टर काम पर लौट गए हैं।


दरअसल, कोलकाता के आऱजी कर अस्पताल में बीते 9 अगस्त को महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत हुई थी। महिला डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर पूरे देश में डॉक्टरों ने आंदोलन शुरू कर दिया था। पिछले 11 दिन से विभिन्न राज्यों में ओपीडी सेवा बाधित थी। इस बीच मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की।


सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ समेत तीन जजों के पीछ ने मामले की सुनवाई शुरू की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ साथ अस्पताल की कार्यशैली पर सवाल उठाए। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों से कहा था कि वह काम पर लौट जाएं, न्याय और चिकित्सा को रोका नहीं जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट से आश्वासन मिलने के बाद दिल्ली एम्स के रेडिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल को खत्म कर दिया है।