ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, दरभंगा जाने वाली फ्लाइट रनवे पर टकराई

कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, दरभंगा जाने वाली फ्लाइट रनवे पर टकराई

27-Mar-2024 07:00 PM

By First Bihar

KOLKATA: कोलकाता एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब इंडिगो और एयर इंडिया की विमान आपस में टकरा गयी। हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जाता है कि इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरने के लिए रनवे से गुजर रही थी वही दूसरी तरफ एयर इंडिया की विमान रनवे पर खड़ी थी। अचानक दोनों विमान आपस में टकरा गयी।


 जिसके बाद विमान में बैठे सैकड़ों यात्री के बीच अफरा-तफरी मच गयी। कुछ देर पर दोनों विमानों को रनवे पर रोका गया। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए DGCA ने इंडिगो के दोनों पायलट को नौकरी से निकाल दिया है।


बताया जाता है कि इंडिगो की विमान में 135 यात्री सवार थे जो कोलकाता से दरभंगा जाने लिए विमान में सवार हुए थे। इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी में थी और ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रही थी। तभी रनवे पर खड़े एयर इंडिया एक्सप्रेस से वो टकरा गयी। इंडिगो के पंख का एक हिस्सा टूटकर रनवे पर गिर गया। 


एयर इंडिया के पंख भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस दौरान रनवे पर बड़ी घटना होते-होते बची। इस घटना के बाद इंडिगो के पैसेंजर को दरभंगा भेजने की व्यवस्था की गयी। इस घटना के बाद इंडिगो के दो पायलट को डीजीसीए ने नौकरी से ही हटा दिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।