सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
13-Jul-2023 06:11 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: बिहार में शिक्षकों बहाली और 10 लाख सरकारी नौकरी के वादे को लेकर बीजेपी सरकार से जवाब मांग रही है। इसको लेकर आज बीजेपी ने विधानसभा मार्च किया।मार्च के दौरान पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बबरसाई, जिसमें एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल हो गए हैं। लाठीचार्ज पर सरकार की तरफ से सफाई देते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के मार्च में शिक्षक संघ का कोई भी नेता शामिल नहीं था, ये लोग तो बेकार का हुड़दंग कर रहे थे।
तेजस्वी यादव ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि बीजेपी से कोई बदला नहीं लिया गया है, सब बेकार की बातें हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही कह दिया था कि सदन खत्म होने के बाद इस मामले पर बातचीत होगी। जितने भी शिक्षक नेता हैं सब लोगों को बुलाकर बात होगी, यह बात तो पहले ही स्पष्ट हो चुकी है। बीजेपी के लोग 10 लाख रोजगार मांग रहे हैं। बीजेपी के लोगों को बताना चाहिए कि देश में कौन सा ऐसा राज्य है जहां तीन लाख से भी ज्यादा सरकारी नौकरी के लिए विज्ञापन निकाली गई है।
तेजस्वी ने दावा किया कि इस सरकार में रहते रहते हम 10 लाख नौकरी देने का लक्ष्य तो पूरा कर ही लेंगे लेकिन बीजेपी के लोग पहले दो करोड़ नौकरी का हिसाब दें और देश में जो महंगाई है उसका हिसाब दें। आज बीजेपी के मार्च में शिक्षक संघ का कोई भी नेता शामिल नहीं था, ये लोग तो बेकार का हुड़दंग कर रहे थे। 18 साल तक राज्य में सरकार में कौन था? ये तो बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है तब न शिक्षकों की बहाली निकाली गई। शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जा रहा है और भी जो शिकायतें होंगी उसपर बातचीत हो जाएगी।