IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
27-Apr-2024 10:28 PM
By First Bihar
PATNA: शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के हेडमास्टर और शिक्षकों के लिए नया फरमान जारी किया है। अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक और हेडमास्टर सुबह 8 बजे तक अपने स्कूल के पोषक क्षेत्र में घूमेंगे और बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करेंगे। उसके बाद मिशन दक्ष की विशेष कक्षाओं के साथ साथ अन्य विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, अब बच्चों को मिड डे मील सुबह 10:05 बजे परोसा जाएगा। शिक्षा विभाग ने यह निर्देश हर कार्यदिवस को होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में दिया गया है। दरअसल, सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी के बीच हर दिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। विशेष कक्षाओं के संचालन के बाद बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन भी परोसे जा रहे हैं।
वहीं सुबह 11 बजे से प्रत्येक संकुल संसाधन केंद्र पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी। उसमें सभी हेडमास्टर और प्रभारी हेडमास्टर शामिल होंगे। सभी हेडमास्टर और प्रभारी हेडमास्टर रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जो हेडमास्टर अनुपस्थित रहें उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा।