PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
06-Jan-2024 07:41 PM
By First Bihar
KAIMUR: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने का बीड़ा उठा चुके केके पाठक एक्शन में हैं और लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं। केके पाठक के निर्देश पर कैमूर में हेडमास्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। मास्टर प्लान नहीं बनाने वाले स्कूलों के हेडमास्टरों का जनवरी महीने का वेतन रोक दिया गया है। कैमूर डीएम सावन कुमार ने ऐसे हेडमास्टरों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।
जिला प्रशासन के इस आदेश के बाद जिले के प्रधानाध्यापकों में हड़कंप मच गया है। डीएम की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि, एसीएस केके पाठक ने छात्र कोष एवं विकास कोष की राशि से स्कूल के विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन कर कार्यान्वित करने का निर्देश दिया था। लेकिन 5 जनवरी की समीक्षा में पाया गया कि निर्देश का अनुपालन शून्य है।
डीएम ने कहा है कि इससे हेडमास्टरों की स्वेच्छाचारिता, मनमानेपन एवं अपने दायित्व निर्वहन के प्रति अनिच्छा जाहिर होती है। डीएम ने सभी हेडमास्टरों से 8 जनवरी तक स्पष्टीकरण का जवाब प्राप्त करने का निर्देश समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया है। इसके साथ ही ऐसे हेडमास्टरों का जनवरी 2024 का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है।