ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / news / केके पाठक के जाने के बाद चैन की नींद सो रहे टीचर, क्लास...

केके पाठक के जाने के बाद चैन की नींद सो रहे टीचर, क्लास रूम में 3 शिक्षिका के सोने का वीडियो वायरल

13-Jul-2024 07:16 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने जब से शिक्षा विभाग की बागडोर संभाली है तब से पूर्व अपर मुख्य सचिव केके पाठक का खौफ टीचरों में खत्म हो गया है। केके पाठक के जाने के बाद शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। उनके जाने के बाद शिक्षक स्कूल में चैन की नींद सो रहे हैं। आए दिन क्लास रूम में शिक्षकों के सोने का वीडियो सामने आ रहा है। 


पहले एक टीचर के क्लास रूम में सोने का वीडियो सामने आया था अब एक ही क्लास में तीन शिक्षिका के सोने का वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षिका के क्लास रुम में सोने का वायरल वीडियो सहरसा के बनमा ईटहरी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सरबेला का है। वायरल वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि कैसे 3 शिक्षिका बच्चों के बैठने वाले बैंच डेस्क पर सोयी हुई है। 


एक क्लास में तीन शिक्षिका सो रही थी तभी किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में इसे कैद कर लिया। फिर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।

news image

इससे पहले बिहार के जमुई जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाराजोर के एक शिक्षक के क्लास रूम में बेंच पर सोते वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।