पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
04-Jun-2023 05:59 PM
By First Bihar
BETTIAH: BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कितने वजनदार हैं. ये जानने की इच्छा ढेर सारे राजनेताओं की होगी. आज ये राज खुला कि सम्राट चौधरी कितने वजनदार हैं. दिलचस्प बात ये है कि लड्डूओं ने ये बताया कि सम्राट चौधरी कितने वजनदार हैं. वे बीजेपी के कई कद्दावर नेताओं से ज्यादा वजनदार हैं.
लड्डू से वजन का हिसाब
दरअसल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज पश्चिम चंपारण यानि बेतिया के दौरे पर पहुंचे थे. वहां उनके स्वागत की भव्य तैयारी की गयी थी. सम्राट चौधरी ने पहले बेतिया के सागर पोखर स्थित शिव मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की. फिर शिव मंदिर से टाउन हॉल तक साइकिल यात्रा की. टाउन हॉल में सम्राट चौधरी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था. बेतिया में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को लड्डूओं से तौला गया.
काफी वजनदार हैं सम्राट
सम्राट चौधरी को तौलने के लिए तराजू के एक पलड़े वे खुद खड़े तो दूसरे पलड़े पर लड्डू के पैकेट रखे गये थे. लड्डू के पैकेट की संख्या ने बताया कि सम्राट चौधरी अपनी पार्टी के ज्यादातर नेताओं से ज्यादा वजनदार हैं. उनको तौलने के लिए काफी लड्डूओं की जरूरत पड़ी. उन्हें तौलने में कुल 103 किलो लड्डू लगे. यानि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एक क्विंटल से भी ज्यादा भारी हैं. उनका वजन एक सौ तीन किलो है.
बेतिया में सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया. उन्होंने जनसंघ काल के 11 कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया. इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जयसवाल, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे.